{"_id":"69cc0f630853c415f20d41d0","slug":"wheat-procurement-in-the-districts-39-grain-markets-will-commence-today-under-new-rules-jind-news-c-199-1-sroh1009-150855-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले की 39 अनाज मंडियों में आज से नए नियमों के तहत होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले की 39 अनाज मंडियों में आज से नए नियमों के तहत होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
31जेएनडी06: शहर की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद की तैयारियों के चलते पहुंचे बारदाना का लगा ढेर व
विज्ञापन
जींद।
जिले की 39 अनाज मंडियों में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन, जियो फेंसिंग और ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों से गुजरना किसानों के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।
डीसी ने खरीद एजेंसियों के साथ बैठक कर मंडियों में सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से फूड सप्लाई, हैफेड, वेयरहाउस सभी मंडियों में खरीद करेंगी। इसको लेकर डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासनिक स्तर पर मंडियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर एजेंसियों को मंडियां अलॉट कर दी गई हैं। खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलाने के लिए शहर की अनाजमंडी में बारदाना भी पहुंच चुका है। इसके लिए उठान व लेबर के टेंडर प्रक्रिया में है।
अगर पहले दिन खरीद हुई तो उठान को लेकर मंडी में परेशानी हो सकती है। अनाज मंडी समेत अन्य मंडियों में साफ-सफाई का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मंडी में पेचवर्क भी किया गया है ताकि गेहूं व सरसों की फसल को मंडी में लेकर आने वाले किसानों को परेशानी न आए।
बॉक्स
गेटपास के लिए कर्मचारियों का इंतजार
मंडी में अभी तक गेटपास काटने के लिए सीमित ही स्टॉफ है। सीजन शुरू होने के बाद ज्यादा कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए मार्केट कमेटी को कर्मियों का इंतजार बना हुआ है। अभी तक मंडी के तीन में से दो गेट पर कर्मचारी गेटपास के लिए बैठाए गए हैं। मंडी के तीन नंबर गेट पर कर्मचारी की कोई व्यवस्था नहीं है।
खरीद की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस कार्य को लेकर एडीसी प्रदीप कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था व अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
इन अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
जिले के जींद, खरकरामजी, खरल, लुदाना, मांगलपुर, मनोहरपुर, मुआना, ऐंचरा कलां, अलेवा, बेलरखां, छात्तर, दनौदा कलां, ढाठरथ, धमतान साहिब, धनौरी, डिडवाड़ा, फरैण कलां, फतेहगढ़, गढ़ी, घोघडिय़ां, हाट, नगूरां, नरवाना, फूलिया कलां, पिल्लूखेड़ा, राजपुरा, सफीदों, सफीदों साइलो, शामलो कलां, सिवानामाल, जुलाना, पुरानी अनाज मंडी जुलाना, काब्रछा, सुदकैन खुर्द, उचाना, पुरानी अनाज मंडी उचाना, उझाना, भंभेवा, भंभेवा साइलो व धनखड़ी में गेहूं की खरीद की जाएगी।
जानें क्या है जियो-फेंसिंग
इस बार मंडियों की जियो-फेंसिंग की गई है। इसका अर्थ यह है कि निर्धारित मंडी क्षेत्र के बाहर न तो गेट पास जारी होगा और न ही खरीद दिखाई जा सकेगी। इसके अलावा मंडी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की फोटो ली जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। फसल का मिलान प्राप्त गिरदावरी डाटा के आधार पर ही होगा।
वर्जन
एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार खरीद सीजन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। मंडियों में सफाई के साथ-साथ सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है ताकि ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।
-- -संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव
Trending Videos