सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women Development Corporation will provide driver-self-defense training to women

Jind News: महिला विकास निगम महिलाओं को देगा चालक-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women Development Corporation will provide driver-self-defense training to women
विज्ञापन
जींद। जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनुमोदित ड्राइवर प्रशिक्षण स्कूलों के माध्यम से 21 दिवसीय चालक प्रशिक्षण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Trending Videos


हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक संतोष यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वे हरियाणा राज्य की मूल निवासी हों। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास होनी चाहिए जबकि उच्चतर योग्यता को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक की दृष्टि अच्छी हो तथा रंग दृष्टिहीनता न हो। उनके पास वैध लर्नर लाइसेंस होना आवश्यक है। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे अथवा जिन परिवारों की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार 1.80 लाख रुपये या इससे कम है वे महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
प्रशिक्षण लेने वाली प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। महिलाएं 28 फरवरी तक निर्धारित आवेदन प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित पंजीकृत डाक अथवा दस्ती तौर पर जिला प्रबंधक कार्यालय, हरियाणा महिला विकास निगम, जींद में जमा करा सकती हैं। आवेदन के साथ आवेदक का मोबाइल नंबर, ईमेल पता तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed