फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women spread cultural colors in Teej festival

Jind News: तीज उत्सव में महिलाओं ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women spread cultural colors in Teej festival
12जेएनडी24: इन्नर व्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संगठन की पदा​धिकारी व सदस्य। संव
जींद। सावन की हरियाली और तीज की खुशियों को यादगार बनाने के लिए इनरव्हील क्लब की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रागिनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम में पहुंचीं। इससे सावन और तीज की संस्कृति जीवंत नजर आई। प्रियंका, रिचर्ड भारद्वाज, ललिता और संगीता ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। पूजा मुद्गिल, डॉ. मोनिका और अनिता सैनी ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। अनिता सैनी ने सावन पर रागिनी प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। स्वाति समानता को एलिगेंट लेडी ऑफ द डे चुना गया। डॉ. परमिंदर कौर को ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब मिला। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
क्लब की ओर से 50 गमलेयुक्त पौधे भी वितरित किए गए। लोगों से पौधों को अपनी मां या बेटी का नाम देने का आह्वान किया गया। डॉ. मोनिका जैन ने कहा कि पौधों को परिवार के सदस्य का नाम देने से उनसे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। इससे लोग पौधों की देखभाल भी परिवार के सदस्य की तरह करेंगे। इस पहल की शुरुआत डॉ. मोनिका जैन, अनिता सैनी, पूजा मुद्गिल, पूनम अहलावत, कविता कौशिक, उषा बंसल, प्रेम दलाल और शालू शर्मा ने पौधे भेंट कर की। क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने बताया कि पूरे अगस्त माह में पौधरोपण और पौधे वितरण अभियान चलाया जाएगा। क्लब का उद्देश्य संस्कृति के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed