सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women were informed about the schemes of the central and state governments.

Jind News: महिलाओं को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women were informed about the schemes of the central and state governments.
02जेएनडी04: रामराय मंडल में श​क्ति केंद्र व बूथ​ अध्यक्षों की बैठक लेते हुए नगर परिषद चेयरपर्सन - फोटो : शहर के जीजीआईसी में तैयार बालिका छात्रावास का भवन।
विज्ञापन
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में रामराय मंडल के गांव रामगढ़, घिमाना और बहबलपुर में शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्ष बैठक हुई। इसमें जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मंडल प्रभारी के रूप में शिरकत की। गांवों में पहुंचने पर महिलाओं ने चेयरपर्सन का फूल मालाओं और फटकों से स्वागत किया।
Trending Videos

डॉ. अनुराधा सैनी ने महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात और सरल ऐप से जुड़ी जानकारी पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव की महिलाओं के मोबाइल फोन में सरल एप डाउनलोड करवाया और इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया और आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र महिला योजनाओं से वंचित न रहे। इ
स दौरान उन्होंने पंचों, सरपंचों और ग्रामीण महिलाओं के साथ हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी संवाद किया। बैठकों के दौरान क्षेत्र की महिलाओं, माता-बहनों और परिवारजनों से आत्मीय संवाद भी हुआ।
डॉ. अनुराधा सैनी ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश रामराय, शिवकुमार सरपंच बहबलपुर, सुंदर पंवार सरपंच, सुंदर घिमाना, खुशबू मंडल महामंत्री, सुंदर सिंह, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed