{"_id":"69bffd50d84f2a61b904a68d","slug":"young-man-hangs-himself-in-ward-9-of-julana-jind-news-c-199-1-jnd1010-150399-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना के वार्ड नौ में युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना के वार्ड नौ में युवक ने लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी24: मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के वार्ड 9 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वार्ड नौ निवासी 30 वर्षीय सन्नी जोकि दिव्यांग था। मृतक के पिता कृष्ण ने बताया कि कई दिनों से सन्नी मानसिक रूप से बीमार था। चार दिन पहले वह बाहर गया था लेकिन देर रात आया तो परिजनों को उसका पता नही चला। चार दिन पहले देर रात सन्नी मकान के उपर बने चौबारे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोपहर के समय उनके रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। जब एक बच्चे ने उपर जाकर देखा तो चौबारे के बाहर बदबू आ रही थी। जब अंदर देखा तो सन्नी ने फांसी लगाई हुई थी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांचकर रही है।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-- - कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी जुलाना।
Trending Videos