{"_id":"6a6ddcabb9d4742cc2054f5f","slug":"youth-dies-in-road-accident-near-sachchakheda-fir-registered-jind-news-c-199-1-jnd1005-157716-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सच्चाखेड़ा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सच्चाखेड़ा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, एफआईआर दर्ज
Sat, 01 Aug 2026 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। सच्चाखेड़ा गांव के पास चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर सड़क हादसे में कुचराना कलां निवासी 18 वर्षीय प्रिंस की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि बेटा प्रिंस 30 जुलाई को बहन खुशबू से मिलने गांव सुरेवाला गया था। दोपहर बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। शाम करीब चार बजे जब वह सच्चाखेड़ा गांव के पास हाईवे पर डिवाइडर के नजदीक पहुंचा तो सामने से गलत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल प्रिंस को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।