{"_id":"69a733a5a4147b0b0c0a351b","slug":"12-doctors-on-duty-in-the-emergency-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-858217-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इमरजेंसी में आज 12 डाक्टरों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इमरजेंसी में आज 12 डाक्टरों की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। होली के त्योहार के दौरान बुधवार को किसी भी अनहोनी या आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। सिविल सर्जन की ओर से नागरिक अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की निगाहें सख्त रहेंगी। ऐसे लोगों को बिल्कुल नहीं बक्शा जाएगा।
होली के दिन इमरजेंसी वार्ड में 12 डॉक्टरों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्टों में लगाई गई है, जो 24 घंटे सेवाएं देंगे। उनके साथ नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। सामान्य चिकित्सकों के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि रंगों से होने वाली एलर्जी, आंखों की समस्या या सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत उपचार मिल सके।
इमरजेंसी सेवाओं के लिए जीवन रक्षक दवाओं और पट्टियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। एंबुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह रेडी मोड पर रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है।
शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों और व्यस्त चौक-चौराहों पर नाके लगाए गए हैं, जहां संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि महिलाओं से छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों को मौके पर ही पकड़ा जा सके। पुलिस का विशेष फोकस उन युवाओं पर है, जो बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाते हैं। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त करने और संबंधित चालकों पर भारी जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ‘ब्रेथ एनालाइजर’ का उपयोग किया जाएगा।
त्योहार की आड़ में उपद्रव की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -उपासना, एसपी
Trending Videos