{"_id":"6a5bbcfe05a010ae0a06f9e3","slug":"67-candidates-enrolled-at-the-iti-on-the-first-day-counseling-will-continue-until-the-21st-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152480-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में पहले दिन 67 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला, 21 तक चलेगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में पहले दिन 67 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला, 21 तक चलेगी काउंसलिंग
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी व बैठे हुए स्टाफ सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में प्रथम सीट अलॉटमेंट के बाद शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन विभिन्न ट्रेडों में 67 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग पूरी कर दाखिला लिया। संस्थान में सुबह से ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही बनी रही।
प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए संस्थान प्रशासन ने अलग-अलग काउंटर स्थापित किए हैं और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। संस्थान के प्रशासन के अनुसार 17 जुलाई को जारी पहली सीट आवंटन सूची में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, वे 21 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराकर काउंसलिंग पूरी कर सकते हैं। सत्यापन के बाद निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट नियमानुसार रिक्त मानी जा सकती है।
बढ़ती संख्या को देखते हुए आईटीआई परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। यहां कर्मचारी दस्तावेजों की जांच, आवेदन संबंधी जानकारी और ऑनलाइन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं। विभिन्न ट्रेडों के अनुसार अलग-अलग काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि भीड़ कम रहे और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। संस्थान प्रशासन ने रविवार को भी काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया है जिससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया के दौरान जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने आईटीआई का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दस्तावेज सत्यापन काउंटर, हेल्प डेस्क और काउंसलिंग व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी विद्यार्थी को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी कराई जाएं।
आईटीआई कैथल के दाखिला इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सीट आवंटन सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आगामी सीट अलॉटमेंट में रिक्त रहने वाली सीटों के आधार पर उन्हें भी प्रवेश का अवसर मिल सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट देखते रहने और निर्धारित समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की।