फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Effective editing enhances the quality and message of a video: Ravi.

प्रभावशाली एडिटिंग वीडियो की गुणवत्ता और संदेश को सशक्त बनाती है : रवि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Effective editing enhances the quality and message of a video: Ravi.
विद्या​​र्थियों को जानकारी देते वक्ता। कालेज
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल के जनसंचार विभाग व विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विभाग के पूर्व छात्र रवि ने जनसंचार के विद्यार्थियों को वीडियो एडिटिंग की आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। रवि ने कहा कि डिजिटल मीडिया के दौर में वीडियो एडिटिंग केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं बल्कि रचनात्मक प्रस्तुति की कला भी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग, फुटेज चयन, शॉट सीक्वेंस, कट, ट्रांजिशन, ऑडियो सिंक्रोनाइजेशन, कलर करेक्शन और ग्राफिक्स के समुचित प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली एडिटिंग किसी भी वीडियो की गुणवत्ता और संदेश को अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि एक अच्छा वीडियो एडिटर तकनीकी दक्षता के साथ-साथ रचनात्मक सोच, धैर्य और कहानी कहने की समझ भी रखता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने वीडियो एडिटिंग से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक प्रश्न पूछे, जिनका रवि ने अपने अनुभवों के आधार पर समाधान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

------------
जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से डिजिटल और मल्टीमीडिया आधारित होता जा रहा है, ऐसे में वीडियो एडिटिंग जैसे तकनीकी कौशल प्रत्येक मीडिया विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी वीडियो एडिटिंग किसी भी समाचार या दृश्य सामग्री को अधिक विश्वसनीय, आकर्षक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को सीखने और उनका रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि विभाग का उद्देश्य उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में सक्षम और पेशेवर मीडिया कर्मी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वीडियो निर्माण और एडिटिंग की तकनीकों को समझा। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा।

विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता। कालेज

विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता। कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed