{"_id":"6a5bbc1084ca89fb9004300f","slug":"electricity-consumption-reaches-154-million-units-people-troubled-by-power-cuts-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152469-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 1.54 करोड़ यूनिट पहुंची बिजली की खपत, कटाैती से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 1.54 करोड़ यूनिट पहुंची बिजली की खपत, कटाैती से परेशान लोग
विज्ञापन
बिजली लाइनों को ठीक करते हुए कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में उमस भरी गर्मी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और लगातार लग रहे बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली की रिकार्ड मांग के कारण वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
शनिवार को जिले की बिजली खपत बढ़कर करीब 1 करोड़ 54 लाख यूनिट पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को यह 1 करोड़ 51 लाख यूनिट थी। बढ़ते लोड के बीच निगम के शिकायत केंद्रों पर 643 शिकायतें दर्ज हुईं।
दबाव बढ़ने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार फॉल्ट और अघोषित कटौती हो रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार शुक्रवार रात शहर के कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दो-दो घंटे तक कट लगे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भी करीब पांच से छह बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल रही। दिनभर अलग-अलग स्थानों पर तकनीकी खराबियों के कारण बिजली आती-जाती रही। बिजली बंद होते ही एसी, कूलर और पंखे ठप पड़ गए जिससे उमसभरी गर्मी के साथ मच्छरों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बारिश नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण घरेलू व कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।