{"_id":"69ced034e0e9f687f40bf6c0","slug":"79-lakh-rupees-fraud-in-the-name-of-investment-accused-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147324-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निवेश के नाम पर 79 लाख रुपये की ठगी, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निवेश के नाम पर 79 लाख रुपये की ठगी, आरोपी काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। निवेश के नाम पर करीब 79 लाख रुपये की ठगी करने में आरोपी अशोक कुमार निवासी छतरी वाली ढाणी, जिला दौसा (राजस्थान) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रिव्यू टास्क से झांसा देकर वर्चुअल वॉलेट के जरिए निवेश कराया गया था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साकरा गांव निवासी दर्शन सिंह, जो हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 11 सितंबर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश आया, जिसमें खुद को ‘चंद्रिका’ बताने वाले व्यक्ति ने पार्ट-टाइम काम का ऑफर दिया।
शुरुआत में उसे विभिन्न होटल और वेबसाइटों पर रिव्यू देने का काम सौंपा गया तथा रिव्यू के स्क्रीनशॉट टेलीग्राम आईडी पर भेजने को कहा गया। कार्य पूरा करने पर उसके खाते में 120 रुपये का कमीशन भी भेजा गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया।
इसके बाद आरोपियों ने अधिक कमाई का लालच देकर पीड़ित से एक वर्चुअल वॉलेट बनवाया और उसे ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 79,29,369 रुपये निवेश कर दिए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जब पीड़ित ने अपने वॉलेट से पैसे निकालने का प्रयास किया तो राशि नहीं निकली। ठगी का एहसास होने पर उसने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अशोक कुमार ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से ठगी की पूरी राशि का लेनदेन किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
Trending Videos