सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A group of saints from Brajbhoomi reached Kapil Muni Temple.

Kaithal News: ब्रजभूमि के संतों का दल कपिल मुनि मंदिर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A group of saints from Brajbhoomi reached Kapil Muni Temple.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कलायत। भगवान कपिल के दर्शन के लिए ब्रजभूमि के संतों का एक दल कपिल मुनि मंदिर में पहुंचा। संत समाज ने सबसे पहले पवित्र श्री कपिल तीर्थ में स्नान किया उसके बाद भगवान कपिल मुनि के दर्शन किए। संतों का मंदिर परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी संजय शास्त्री व अनिरुद्ध गौतम द्वारा रुद्राक्ष की माला पहना कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

गोवर्धन से पधारे महंत चेतन गिरि, रुद्र गिरी, राजेंद्र गिरी, महंत लकी गिरी आदी ने बताया की महर्षि कपिल का संदर्भ अनेक पुराणों व प्राचीन ग्रंथों में पाया जाता है। उन्होंने अपनी भागवत कथाओं में सांख्य योग पर बहुत कुछ बोला है। कलायत में भगवान कपिल के दर्शनों की मन में बड़ी इच्छा थी। इसी लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सात संत कलायत के लिए ब्रजभूमि से चले और कलायत में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।

भगवान कपिल के अलावा संतों के दल ने शुकदेव गुफा के भी दर्शन किए हैं। महंत चेतन गिरी ने कहा कि महर्षि कपिल का सबसे विस्तृत वर्णन और उनके उपदेश भागवत पुराण के तीसरे स्कंध के अध्याय 25-33 में मिलते हैं। जहां वे कर्दम मुनि और देवहूति के पुत्र के रूप में अवतरित होकर अपनी माता को सांख्य ज्ञान प्रदान करते हैं। विष्णु पुराण, स्कंद पुराण और पद्म पुराण में कपिल मुनि को विष्णु के अवतारों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed