सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused in Charanpreet Nagar murder case arrested in encounter

Kaithal News: चरणप्रीत नागर हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused in Charanpreet Nagar murder case arrested in encounter
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos




कलायत (कैथल)। चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड में शमिल रहे दो आरोपियों को कैथल के गांव चौशाला में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और एसटीएफ करनाल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में काबू किया।



एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को दोनों आरोपियों राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर की गांव चौशाला में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने एसटीएफ करनाल के इंस्पेक्टर दीपेंद्र की टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।



दोनों घायलों को पहले कलायत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कैथल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक वहां उनका इलाज जारी था।







—-



नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ मुख्य आरोपी



एसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम शाह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने मौके से एक बाइक और हथियारों में पीएक्स-5 सहित तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में एम्युनिशन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed