{"_id":"69c19ad089950bc0ae0f3896","slug":"cctv-missing-from-gate-pass-booth-entry-of-vehicles-will-be-unhindered-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146814-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेटपास बूथ से सीसीटीवी गायब बेरोकटोक होगी वाहनों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेटपास बूथ से सीसीटीवी गायब बेरोकटोक होगी वाहनों की एंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के गेटपास बूथ से नदारद सीसीटीवी कैमरा। संवाद
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
कैथल। नई अनाज मंडी के गेटपास बूथों से सीसीटीवी कैमरे गायब हैं। छह में से एक-दो गेट को छोड़कर अधिकांश प्रवेश द्वार बिना कैमरों के ही संचालित हो रहे हैं। मंडी प्रबंधन की इस अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं।
कैमरों के अभाव में यह सत्यापित करना मुश्किल होगा कि मंडी में आने वाला गेहूं वास्तव में किसान का है या बाहर से लाया गया सस्ता माल। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि फसल पंजीकृत किसान द्वारा लाई गई है या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा। इससे पारदर्शिता के दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं।
पिछले धान सीजन में इन्हीं मंडियों में फर्जी गेटपास काटने और बिना फसल के कागजों में खरीद दिखाने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में पांच मंडी सचिवों को चार्जशीट भी किया गया था। करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका के बाद सरकार ने इस बार गेहूं सीजन में गेटपास बूथ पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने के निर्देश दिए थे, ताकि हर वाहन की एंट्री रिकॉर्ड हो सके।
इसके बावजूद खरीद शुरू होने से ठीक पहले भी मुख्य गेटों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जिससे एक बार फिर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। यदि समय रहते कैमरे नहीं लगे तो गेहूं खरीद प्रक्रिया विवादों में घिर सकती है।
भाकियू (चढूनी) युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने आरोप लगाया कि मंडी प्रबंधन जानबूझकर कैमरे नहीं लगवा रहा, ताकि पिछली बार की तरह गड़बड़ियां दोहराई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में पीने के पानी और सफाई की व्यवस्था भी बदहाल है। कूड़े के ढेर : मंडी परिसर में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और किसानों को फसल रखने में परेशानी हो रही है। पीने के पानी की व्यवस्था ठप है और नालियां भी जाम पड़ी हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से अंधेरा छा जाता है, जिससे फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों में चिंता बनी हुई है। संवाद
मुख्य निर्देश
n
मंडियों के प्रवेश और निकास द्वार सीसीटीवी कैमरों से कवर किए जाएं
n
हर गेटपास की रिकॉर्डिंग अनिवार्य हो
n
वाहनों की नंबर प्लेट की स्पष्ट फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए
n
जियो-फेंसिंग के माध्यम से वाहनों की निगरानी सुनिश्चित हो
सभी मंडी सचिवों को गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने और सरकारी निर्देशों की सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर स्वयं निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
-अपराजिता उपायुक्त
Trending Videos