सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The students were told about the importance of cleanliness and environmental protection.

Kaithal News: विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The students were told about the importance of cleanliness and environmental protection.
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की ओर से दर्शन एकेडमी में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी दिखाई। प्रवक्ता डा. एसपी वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा समूह गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से टीम वर्क और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करने पर जोर दिया गया। छात्रों ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने से उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के महत्व को भी समझने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed