सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mason returning from work dies after being hit by a vehicle

Kaithal News: काम से लौट रहे राजमिस्त्री की वाहन की टक्कर से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mason returning from work dies after being hit by a vehicle
विज्ञापन
कैथल। जिले के जखौली गांव के पास राजौंद रोड पर काम से घर लौट रहे मिस्त्री की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी माैके पर ही माैत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Trending Videos

पुलिस जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह के अनुसार मनवीर सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और काफी समय से कैथल में अपने परिवार के साथ रहता था। इसके दो अन्य भाई भी कैथल में ही रहते हैं और तीनों ही मिस्त्री का काम करते हैं। शनिवार रात को हादसे में उसकी मात हो गई। उसका शव सड़क किनारे पाया गया। हालांकि अभी दुर्घटना के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन का ड्राइवर उसे टक्कर मार कर फरार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अनुसार मनवीर गांव राजौंद से चिनाई का काम करने के बाद अपने घर कैथल में लौट रहा था। वह यहां किराए के मकान में रहता था। जैसे ही जखौली गांव के पास पहुंचा तो अनुमान है कि किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बच्चा भी है। उसके छोटे से बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed