{"_id":"69c9986b13ed50ce83029d0f","slug":"kaithal-haldwani-direct-bus-service-starts-relief-to-devotees-going-to-haridwar-kaithal-news-c-245-1-kht1002-147108-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल-हल्द्वानी सीधी बस सेवा शुरू, हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल-हल्द्वानी सीधी बस सेवा शुरू, हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल से हरिद्वार होते हुए हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी । लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस चलाने की मांग की जा रही थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है। बस सेवा के शुरू होने से खासतौर पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यह बस कैथल से चलकर क्योड़क, थाना, पिहोवा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, पीपली, लाडवा, रादौर, यमुनानगर और सरसावा होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी, जहां से यह उत्तराखंड में प्रवेश करेगी। इसके बाद बस गगलीहेरी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की और बहादराबाद होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।
हरिद्वार से आगे यह बस भागुवाला, नजीबाबाद, कोतवाली, धामपुर, अफजलगढ़, धर्मपुर और जसपुर होते हुए काशीपुर और रामनगर से गुजरकर हल्द्वानी तक जाएगी। इस बस सेवा के शुरू होने से न केवल धार्मिक यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि आम यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। हरिद्वार और हल्द्वानी के बीच सीधी कनेक्टिविटी होने से लोगों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। विशेष रूप से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें पहले अलग-अलग स्थानों से बस बदलकर सफर करना पड़ता था।
संस्था प्रबंधक निरंजन ने बताया कि यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को हरिद्वार या सहारनपुर तक पहुंचने के लिए अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब एक ही बस से पूरा सफर तय किया जा सकेगा जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों ने भी इस नई सेवा का स्वागत किया है। यात्री सुरेश, आकाश और साहिल ने बताया कि इस बस सेवा से उनका सफर आसान और किफायती हो जाएगा। उनका कहना है कि खासकर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी। संवाद
Trending Videos