{"_id":"69c19a31c60e274eaf042fc9","slug":"smuggler-arrested-with-194-kg-of-ganja-kaithal-news-c-18-1-knl1004-871282-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 1.94 किलोग्राम गांजा सहित तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 1.94 किलोग्राम गांजा सहित तस्कर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृष्ण निवासी पाई को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम गश्त के दौरान प्योदा गेट जींद रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक तितरम मोड़ के पास नशे के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर तुरंत रेडिंग पार्टी गठित की गई। बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। डीएसपी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान 1 किलो 940 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना तितरम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया है। संवादहेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुखदेव उर्फ सूखा निवासी कांगथली को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई रोहताश की टीम गश्त के दौरान कांगथली अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी पापसर रोड पर हेरोइन बेच रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत रेडिंग पार्टी गठित की गई। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 12.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
Trending Videos