सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   123 bottles of liquor recovered in five cases

Kaithal News: पांच मामलों में 123 बोतल शराब बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
123 bottles of liquor recovered in five cases
विज्ञापन
कैथल। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग पांच मामलों में 123 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि रामथली चौकी पुलिस प्रभारी एएसआई संजय कुमार की टीम ने डेरा रामगढ़िया चक्कू लदाना निवासी सुशील को 44 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा। चीका थाना एएसआई जसवीर सिंह की टीम ने एक दुकान से 14 बोतल शराब बरामद की। शहर पुलिस के एसआई रमेश की टीम ने मूलचंद निवासी बलराज नगर कैथल को 19 बोतल सहित काबू किया। राजौंद थाना पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार व सिपाही अमित की टीम ने राजौंद निवासी कुलदीप को 24 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया। सीवन थाने के एसआई संदीप की टीम ने कक्हेड़ी निवासी प्रेम सिंहको 22 बोतल हथकढ़ी शराब सहित पकड़ा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed