सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat showed its strength due to the rise in temperature

Kaithal News: तापमान में उछाल से गर्मी ने दिखाए तेवर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its strength due to the rise in temperature
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। मार्च के अंतिम दिनों में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम के बदले मिजाज के बीच दिन के समय तेज धूप अब लोगों को पसीना छुड़ाने लगी है। सोमवार सुबह से ही निकली तेज धूप ने साफ संकेत दे दिया कि सर्दी की विदाई पूरी तरह हो चुकी है।

आसमान साफ रहने और लगातार खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रविवार को यह 20 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवाएं चलीं, जबकि एक दिन पहले इनकी गति 19 किमी प्रति घंटा थी, जिससे हल्की ठंडक बनी हुई थी। अब हवाओं की रफ्तार कम होने से धूप का असर और अधिक तीखा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी और मैदानी इलाकों में शुष्क हवाओं के प्रभाव से तापमान में यह बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले दिनों महसूस हो रही हल्की ठंडक अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। यदि हवाओं की दिशा में बदलाव नहीं हुआ तो मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सुबह और देर रात की ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है। तापमान में आए इस बदलाव के कारण लोगों ने पंखे और कूलर चलाने शुरू कर दिए हैंं। उधर, तापमान में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। डॉक्टर अमरिंद्र के अनुसार, दिन और रात के तापमान में अंतर वायरल बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी चीजों से परहेज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed