सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain brings pleasant weather, worries to farmers

Kaithal News: बारिश से मौसम सुहावना, किसानों की बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rain brings pleasant weather, worries to farmers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ रही थीं। तेज बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है।

बारिश के कारण पकी हुई फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शहर के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कैथल का अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस बदलाव से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

किसानों की बढ़ी धड़कनें : एक ओर आम जनता इस सुहावने मौसम का आनंद ले रही है, वहीं खेतों में खड़ी फसलें बेमौसम बारिश की मार झेल रही हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार इस समय बारिश और तेज हवा फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों, के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो कटाई के लिए तैयार फसल बिछ सकती है, जिससे दाने की गुणवत्ता और पैदावार दोनों प्रभावित होंगी। शहर के निचले इलाकों में हल्की बारिश से ही जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।

बारिश से गेहूं की फसल पर खतरा

कैथल/राजौंद। वीरवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। सूर्य देव के दर्शन न होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का एहसास एक बार फिर बढ़ गया।बारिश के चलते लोगों को दिनभर ठंडे मौसम का सामना करना पड़ा। वहीं, किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए यह बेमौसमी बारिश नुकसानदेह साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही, तो उनकी करीब छह माह की मेहनत पर पानी फिर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed