{"_id":"69f7c9ed4138c8abe30af504","slug":"agrasen-park-lacks-basic-amenities-people-upset-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148844-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अग्रसेन पार्क में नहीं बुनियादी सुविधाएं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अग्रसेन पार्क में नहीं बुनियादी सुविधाएं, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 May 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शहर में नगरपालिका की ओर से विकसित महाराजा अग्रसेन पार्क में आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव खल रहा है। हालांकि पार्क की साफ-सफाई को लेकर लोग संतुष्टि जता रहे हैं लेकिन पीने के पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था न होने से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्क में सैर करने आने वाली बुजुर्ग राजरानी और कुसुम ने बताया कि वे प्रतिदिन शाम को यहां घूमने आती हैं, लेकिन बैठने के लिए न तो कुर्सियां हैं और न ही बैंच की उचित व्यवस्था। घुटनों में दर्द के कारण वे जमीन पर नहीं बैठ सकतीं, जिससे उन्हें खड़े-खड़े ही समय बिताना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि पार्क में छायादार पेड़ों की भी कमी है। कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं है, जिससे अंधेरा होने के बाद असुविधा बढ़ जाती है।
-- -- -- -- --
निशा रानी, राजपति और सोनी ने पार्क की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां नियमित सफाई होती है लेकिन पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था बेहद कमजोर है। उन्होंने बताया कि पानी के टैंक में अकसर बंदर कूद जाते हैं, जिससे पानी पीने योग्य नहीं रहता। इसके अलावा महिलाओं के लिए शौचालय की कमी समस्या बनी हुई है। निशा रानी ने पार्क में फैलने वाली गंदगी के लिए कुछ हद तक लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि महिलाएं बच्चों को लेकर आती हैं और खाने-पीने के बाद पॉलिथीन व कचरा पार्क में ही छोड़ जाती हैं। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका पार्क में पर्याप्त डस्टबिन लगवाए। सोनी और डिंपल ने बताया कि पार्क में बंदरों का भी आतंक है, खासकर सरोवर की ओर जाने वाले क्षेत्र में अकेले जाना जोखिम भरा होता है।
Trending Videos