{"_id":"69f7cb588545fd584c00a327","slug":"we-will-not-let-the-honour-of-the-turban-of-the-vaishya-community-be-compromised-ashok-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148841-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज की पगड़ी का मान झुकने नहीं देंगे : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज की पगड़ी का मान झुकने नहीं देंगे : अशोक
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 May 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल वैश्य समाज के कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह। संस्था
विज्ञापन
कैथल। वैश्य समाज के लोगों ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार नौवीं बार सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए अशोक बुवानीवाला का कैथल पहुंचने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अशोक बुवानीवाला ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समाज ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी है, उसका मान-सम्मान वे जीवनभर कभी झुकने नहीं देंगे।
यह केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पिछले 17 वर्षों से समाज ने विश्वास के साथ उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा कि वे समाज के लोगों के विश्वास को हमेशा बनाए रखेंगे और उनके सम्मान को कभी आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जिसकी ताकत उसकी एकता, अनुशासन और सेवा भाव में निहित है। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर बुवानीवाला ने कहा कि लोगों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। इसी भावना के साथ समाज राजनीतिक रूप से भी सशक्त बन सकता है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों में अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर समाज के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। इस माैके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला, प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, उपाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता, लाला अमरनाथ गुप्ता पानीपत, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच आदि मौजूद रहे।
Trending Videos