सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Physics questions confused the candidates.

Kaithal News: भौतिक विज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Physics questions confused the candidates.
नीट एग्जाम के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन
कैथल। जिले में रविवार को नीट की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 1803 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर का स्तर संतुलित था, हालांकि भौतिक विज्ञान के कुछ सवालों ने उन्हें थोड़ा उलझाया।
Trending Videos

केंद्रों में प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड और फोटो का मिलान करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दाैरान सुरक्षा के लिए जिले में लगभग 100 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा ताकि यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। परीक्षा के लिए डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया गया जबकि दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, लेकिन परीक्षार्थियों को केंद्र पर काफी समय पहले ही रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से जांच केंद्र
महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से जांच केंद्र बनाए गए थे। महिला पुलिस कर्मियों और महिला निरीक्षकों द्वारा उनकी गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रही। शहर के कुल 5 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। संवाद
------------
केंद्र का नाम
कुल छात्र - उपस्थित- अनुपस्थित
जीजीएसएसएस कैथल
233
228
05

जेएनवी तितरम 336
329
07

जीएसएसएस कैथल
384
374
10

जीजीएसएसएस जाखौली अड्डा 288
283
05

डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज
600
589
11


------------
वर्जन
नीट परीक्षा रविवार को कैथल में शांतिपूर्ण एवं नकल रहित सम्पन्न हुई। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया और सभी केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, जैमर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता या नकल की सूचना नहीं मिली।
अपराजिता, उपायुक्त, कैथल

नीट एग्जाम के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

नीट एग्जाम के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

नीट एग्जाम के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

नीट एग्जाम के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed