सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Computer lab attendants will surround the Education House on the 6th.

Kaithal News: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट छह को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Computer lab attendants will surround the Education House on the 6th.
शिक्षा सदन के घेराव की घोषणा करते कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
राजौंद। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ ने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए छह मई को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने का ऐलान किया है। यह निर्णय रविवार को हुई बैठक में लिया गया।
Trending Videos

जिला प्रधान रामनिवास मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा देने की घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों को भरोसे में लेकर एक पोर्टल शुरू किया, जिस पर हजारों कर्मचारियों ने आवेदन किया, लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपप्रधान दीपक शर्मा ने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई गई, जिससे यह स्पष्ट है कि अधिकारियों की ढुलमुल नीति के चलते कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। जिला सचिव रिंकू ने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट स्कूलों के सभी ऑनलाइन कार्य संभालते हैं, इसके बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्योंत के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 मई को पंचकूला में शिक्षा सदन का घेराव किया जाएगा। यदि सरकार ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो मुख्यमंत्री के आवास भी घेरेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान रामनिवास मलिक, सचिव रिंकू, संजीव राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed