सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anjali stood first in eighth grade, Karuna and Himanshi in ninth grade.

Kaithal News: अाठवीं में अंजली, नौवीं में करुणा-हिमांशी रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anjali stood first in eighth grade, Karuna and Himanshi in ninth grade.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड का छठी से नौवीं कक्षा तक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की इस उपलब्धि से स्टाफ व अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अाठवीं में जहां अंजली प्रथम रहीं वहीं नौवीं में करुणा-हिमांशी को पहला स्थान मिला।

मास्टर रोशन लाल पंवार ने बताया कि बीते वर्ष के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ गणित, विज्ञान, लेखन, चित्रकला, क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंड व जिला स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं ए में करुणा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और दिशा तृतीय रहीं। वहीं नौवीं बी में हिमांशी प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। आठवीं कक्षा में अंजली कुमारी और सोमवती प्रथम, स्वाति, छवि व आंचल द्वितीय तथा पावनी व परिधि तृतीय रहीं। सातवीं कक्षा में निधि व खुशी ने प्रथम, हर्षिता व आरूषि ने द्वितीय और प्रिया व सोनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

तेजबीर मेहरा ने मेधावी छात्राओं को कॉपी व पेन देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक सरपंच जसबीर कसाना ने भी पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य बलिया राम पठानिया, संजय गर्ग, राजपाल शर्मा, बलबीर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ के इंचार्ज राजीव कुमार, सुखबीर शर्मा, हकुमत लांबा, अनिल कुमार, जगदीश (पीटीआई) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed