सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The message of spirituality given in the flow of knowledge Ganga

Kaithal News: ज्ञान गंगा प्रवाह में दिया आध्यात्मिकता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
The message of spirituality given in the flow of knowledge Ganga
विज्ञापन
राजौंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राजौंद शाखा द्वारा रविवार को ज्ञान गंगा प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया।
Trending Videos


कार्यक्रम के दौरान असंध से पहुंचीं ऊषा बहन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों के जीवन में दुख और परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में परमात्मा से आंतरिक संबंध स्थापित करना ही सच्चे सुख और शांति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य का संबंध परमात्मा से जुड़ता है, तो वह हर परिस्थिति का सामना धैर्य और संतुलन के साथ कर सकता है। बहन आशा ने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली अतीत के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत की महानता उसके उच्च आदर्शों और संस्कारों में निहित है। इन मूल्यों को अपनाकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने और तनावमुक्त रहने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed