सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Permission was not granted to drop wheat in rice mills

Kaithal News: राइस मिलों में गेहूं गिराने की नहीं मिली इजाजत

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Permission was not granted to drop wheat in rice mills
राइस मिलों में गेहूं गिरवाने की मांग को लेकर एसडीएम से मिलते हुए आढ़ती व राइस मिलर।
विज्ञापन
गुहला चीका। रविवार को शहर के लगभग दो दर्जन आढ़ती व राइस मिलर मार्केट कमेटी कार्यालय में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह से मिले और मंडी में जगह के अभाव से अवगत करवाया। इन राइस मिलरों ने एसडीएम को बताया कि उठान नहीं होने के कारण मंडी में गेहूं डालने की जगह नहीं है।
Trending Videos

आढ़तियों ने कहा कि खराब मौसम न जगह के अभाव को देखते हुए प्रशासन उन्हें अपने अपने राइस मिलों में गेहूं गिरवाने की इजाजत दे। इसको लेकर राइस मिलरों ने अपने अपने लैटर पैड पर लिखित मांग भी दी लेकिन एसडीएम ने आढ़तियों व राइस मिलरों की इस मांग को पूरा करने से साफ मना कर दिया। एसडीएम ने कहा कि गेहूं का एक एक दाना अनाज मंडियों के माध्यम से ही खरीदा जाएगा। एसडीएम ने चेतावनी दी की यदि किसी भी राइस मिल में गेहूं गिरवाने की सूचना प्रशासन को मिलती है तो उस राइस मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस रुख के बाद आढ़तियों में मायूसी देखने को मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed