सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delays in weighing and slow biometric identification system irked farmers.

Kaithal News: तोल में देरी और धीमी बायोमैट्रिक शिनाख्त व्यवस्था से किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Delays in weighing and slow biometric identification system irked farmers.
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी में फसल की समय पर तोल न होने और बायोमैट्रिक प्रक्रिया धीमी रहने से किसान भारी परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के सदस्यों ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासन को मौके पर ही खामियों से अवगत कराया।
Trending Videos


किसान नेताओं ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसानों को अपनी फसल की तोल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बायोमीट्रिक प्रक्रिया भी काफी धीमी है, जिसके चलते किसानों को तेज धूप में लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष महाबीर चहल ने कहा कि सरकार के दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर तोल न होना और बायोमैट्रिक प्रक्रिया का धीमा होना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा किसान नेता नरेंद्र मागो माजरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। किसान यूनियन ने मांग रखी कि मंडी में तोल प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जाए, बायोमैट्रिक प्रणाली में सुधार किया जाए तथा किसानों के लिए पानी और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करवाई जाएं। इस दौरान मनोज नीमवाला, नरेंद्र परजापति, जसवंत सिंह, सुरेंद्र गिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed