{"_id":"69d4110c75146e33b800702e","slug":"another-person-arrested-in-mundadi-attack-case-remanded-for-three-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881182-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मूंदड़ी हमले में एक और काबू, तीन दिन रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मूंदड़ी हमले में एक और काबू, तीन दिन रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मूंदड़ी निवासी युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक और आरोपी अरुण निवासी पट्टी अफगान, कैथल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, मूंदड़ी निवासी प्रदीप ने शिकायत दी थी कि वह गांव में जिम चलाता है और उसकी युग, सुनील, अनिल, विकास व प्रवीन के साथ लंबे समय से रंजिश चल रही है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में पहले भी मामले दर्ज हैं।
जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। शिकायत के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच प्रदीप अपने दोस्त पवन के साथ सैर कर कठवाड़ रोड से लौट रहा था। इसी दौरान मुर्गी फार्म के पास बिना नंबर की काले शीशों वाली स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी से 7-8 युवक उतरे, जिनके चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी और रिवॉल्वर थे।
हमलावरों ने प्रदीप पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल प्रदीप को उपचार के लिए अंबाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एसआई प्रवीन कुमार की टीम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी अरुण निवासी पट्टी अफगान, कैथल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपी युग उर्फ आशु और रोहित उर्फ बागू पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अरुण भी हमले की वारदात में शामिल था। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
Trending Videos