सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications for the film competition open until the 30th.

Kaithal News: फिल्म प्रतियोगिता के लिए आवेदन 30 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Applications for the film competition open until the 30th.
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है।

इसमें जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिक अपनी लघु फिल्में 30 जून तक गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेज सकते हैं। देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है जबकि गैर-अंग्रेजी फिल्मों के लिए अंग्रेजी सब-टाइटल अनिवार्य होंगे। अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed