{"_id":"69cd7840083b433cad005205","slug":"beware-of-rumours-about-the-supply-of-petrol-diesel-and-gas-dfsc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-877795-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति सामान्य अफवाहों से रहें सावधान : डीएफएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल व गैस की आपूर्ति सामान्य अफवाहों से रहें सावधान : डीएफएससी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) वरिंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और ईंधन वितरण पर कोई सीमा (कैप) लागू नहीं की गई है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अनाधिकृत उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वरिंद्र सिंह ने उन क्षेत्रों के निवासियों से, जहां पीएनजी सुविधा उपलब्ध है, अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस, एलपीजी की तुलना में अधिक किफायती और सुविधाजनक विकल्प है।
जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें : उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन और गैस की खरीद करें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें। कोई जानकारी या शिकायत के लिए नागरिक 01746-224243 पर संपर्क कर सकते हैं।
पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था मजबूत
डीएफएससी के अनुसार जिले की सभी 20 गैस एजेंसियों और 171 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। घरेलू गैस सिलेंडरों की स्थिति भी संतोषजनक बनी हुई है। सुबह के समय जिले में 5529 सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक मौजूद था। इसके बाद दिन के दौरान 6273 नए सिलेंडर प्राप्त हुए और कुल 7265 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके बावजूद 4537 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो आपूर्ति की स्थिर स्थिति को दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त जिले में 10,735 पीएनजी उपभोक्ता हैं, जिन्हें नियमित रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
Trending Videos