फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP State President led a Tiranga Yatra.

Kaithal News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP State President led a Tiranga Yatra.
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक लीला राम के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। यात्रा में ट्रैक्टर, कंबाइन, कारों और मोटरसाइकिलों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे लोग पैदल और वाहनों पर सवार होकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने स्वयं ट्रैक्टर और कंबाइन चलाकर किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने तिरंगा यात्रा को 100 में से 100 अंक दिए। उन्होंने कहा कि जब वह सोनीपत से कैथल आ रही थीं तो रास्तेभर तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों की कतार नजर आई। यह लोगों के राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का संगम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की पहचान, सम्मान और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास और महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ इसके सम्मानपूर्वक उपयोग के नियमों की जानकारी देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना मकसद : लीला राम
पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, जिला महामंत्री जंगीर सिसला, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, रामकुमार नैन, अमित ग्योंग, चेयरपर्सन सूरभि गर्ग, पूर्व विधायक फुल सिंह खेड़ी और राव सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed