{"_id":"6a7cc76a755a5504490cb47c","slug":"scam-involving-kaithal-news-c-18-1-knl1004-968838-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गरीबों के राशन में 13.23 क्विंटल गेहूं का घोटाला, डिपो होल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गरीबों के राशन में 13.23 क्विंटल गेहूं का घोटाला, डिपो होल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 13 Aug 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। गांव हरिपुरा में गरीबों के राशन में गड़बड़ी के आरोप में डिपो होल्डर रामदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएफएससी की शिकायत पर दर्ज मामले में डिपो होल्डर पर करीब 13.23 क्विंटल सरकारी गेहूं हड़पने का आरोप है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में यह मामला सामने आया।
विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि डिपो होल्डर कार्डधारकों को उनका निर्धारित राशन नहीं दे रहा है। शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने डिपो के रिकॉर्ड और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान सरकारी रिकॉर्ड में राशन का वितरण दर्शाया गया था, जबकि मौके पर स्टॉक में कमी पाई गई।
जांच में सामने आया कि करीब 13.23 क्विंटल गेहूं का वितरण रिकॉर्ड में दर्ज होने के बावजूद कार्डधारकों को उपलब्ध नहीं कराया गया। विभाग ने आरोप लगाया है कि उक्त गेहूं को बाजार में बेच दिया गया या हड़प लिया गया। विभागीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डिपो होल्डर रामदिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएफएससी वरिंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय जांच भी की जा रही है।