{"_id":"6a7cc7d2182b00f824041a02","slug":"one-teenager-among-three-friends-who-went-to-take-bath-in-the-branch-canal-was-washed-away-kaithal-news-c-18-1-knl1004-968680-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रांच नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में एक किशोर बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रांच नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में एक किशोर बहा
Thu, 13 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। गांव कौल के पास सरसा ब्रांच नहर में बुधवार को नहाने गए ढांड कस्बे के तीन दोस्तों में से एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए नहर में उतरा दूसरा दोस्त भी डूबने लगा, लेकिन नहर किनारे मौजूद कौल निवासी एक युवक ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, गहरे पानी में चले गए किशोर को बचाया नहीं जा सका। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीण नहर में उसकी तलाश करते रहे।
ढांड निवासी सचिन (15) बुधवार को अपने दोस्तों जतिन और तनिष के साथ गांव कौल के पास सरसा ब्रांच नहर में नहाने आया था। नहाते समय सचिन अचानक नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर उसके दोस्त जतिन ने बचाने के लिए पानी में जाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा।
इसी दौरान नहर किनारे मौजूद कौल निवासी एक युवक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पानी में पहुंचकर जतिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक ने सचिन को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में जा चुका था। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
सुबह तक गोताखोर पहुंचने की उम्मीद
ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मधुबन और भोंडसी के उच्च अधिकारियों को गोताखोर टीम भेजने के लिए सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह तक गोताखोर टीम के पहुंचने की उम्मीद है।
नहर में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण नहर विभाग को पानी का स्तर कम करने के लिए भी सूचना दी गई है। साथ ही धेरड़ू गांव में नहर पुल पर जाल लगाया गया है, ताकि पानी के बहाव के साथ किशोर आगे न चला जाए। पुलिस और ग्रामीण किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।