सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers burnt the effigy of Rahul Gandhi.

Kaithal News: भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Rahul Gandhi.
विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और नारी शक्ति के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
Trending Videos

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करता है, जबकि वास्तविक सशक्तीकरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कार्यक्रम का संयोजन हरियाणा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने किया। ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों और दृढ़ संकल्प के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वहीं कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी ने कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। इस दौरान कसान की सरपंच विनीता ने सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed