सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three students attack teacher for stopping them from making noise

Kaithal News: शोर मचाने से रोकने पर तीन छात्रों का शिक्षक पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three students attack teacher for stopping them from making noise
उपचाराधीन घायल अध्यापक जगबीर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कलायत (कैथल)। बालू गांव में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश एक शिक्षक पर भारी पड़ गई। 12वीं कक्षा के तीन छात्रों ने अपने ही अध्यापक का रास्ता रोककर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में शिक्षक के एक हाथ की हड्डी बुरी तरह टूट गई है।

हमले के दौरान अन्य राहगीरों के आने पर आरोपी किशोर वहां से भाग गए, लेकिन जाते-जाते शिक्षक को जान से मारने की धमकी दे गए। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने कलायत थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गांव बालू निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापक हंै। 27 अप्रैल को वह स्कूल में दाखिले के सिलसिले में डेमो क्लास ले रहे थे जिसमें 5 से 7 छात्र मौजूद थे। इसी दौरान दो किशोर छात्र लगातार शोर-शराबा कर रहे थे।

जब उन्होंने उदंड छात्रों को शांत रहने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा, तो उन्होंने न केवल बात मानने से इन्कार कर दिया, बल्कि खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसे ही शोर करेंगे और उन्हें जो करना है कर लें। इतना ही नहीं, छात्रों ने स्कूल छुट्टी के बाद बाहर देख लेने की धमकी भी दी थी।

शराब ठेके के पास घेरकर किया हमला : शिक्षक ने बताया कि कक्षा समाप्त होने और स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वह कलायत से चौशाला रोड पर स्थित एक शराब ठेके के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे दोनों किशोरों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। तीनों आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के उन पर डंडों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनके सिर, कमर और बाजू पर लगातार वार किए, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और एक निजी स्कूल बस की मदद से कलायत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार जगबीर सिंह के सिर और शरीर पर पांच जगह गंभीर चोटें आई हैं और एक हाथ की हड्डी बुरी तरह टूट गई है। कलायत थाना के जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षक की शिकायत के आधार पर तीन किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed