{"_id":"69f10bb92cb3f0b6ac018ca9","slug":"instructions-issued-to-complete-flood-protection-arrangements-before-the-arrival-of-monsoon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-895656-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानसून आने से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानसून आने से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। डीसी अपराजिता ने जिले में बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियों के तहत घग्गर टटियाना गेज, हांसी-बुटाना नहर और सारोला साइफन का दौरा कर निर्माण एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जल प्रवाह सुचारू रहे और आमजन व किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
सबसे पहले डीसी ने टटियाना गेज का निरीक्षण किया और घग्गर नदी की सफाई कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गेज के अनुसार वर्ष 2023 में 84 हजार क्यूसेक और वर्ष 2025 में 56 हजार क्यूसेक पानी बाढ़ के दौरान दर्ज किया गया था। आगामी मानसून को देखते हुए विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। डीसी ने मौके पर कार्य की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम कैथल संजय सिंह, एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआरओ चन्द्र मोहन, कार्यकारी अभियंता गुरविंदर सिंह व दिग्विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
आपदा प्रबंधन पर जोर : डीसी ने निचले इलाकों, ड्रेनेज सिस्टम, तटबंधों और जल निकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो और इसके लिए सभी विभाग प्रभावी कदम उठाएं। कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हांसी-बुटाना नहर पर मजबूतीकरण की ली जानकारी
डीसी ने हांसी-बुटाना नहर पर चल रहे मजबूतीकरण कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पटियाला रोड से खराल गांव तक लगभग 10 हजार फीट क्षेत्र में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। डीसी ने कहा कि इस वर्ष मानसून समय से पहले आने की संभावना है, इसलिए कार्य को और तेज किया जाए।
गाद निकालने में तेजी के निर्देश : डीसी ने बीएमएल सारोला साइफन का निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने बताया कि साइफन से गाद निकालने का कार्य एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। भविष्य में साइफन क्षेत्र को पक्का करने की योजना भी प्रस्तावित है। डीसी ने सिंचाई विभाग को गाद निकालने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X