{"_id":"69f10c17166f19cdba013a2d","slug":"do-self-enumeration-on-the-portal-by-tomorrow-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-895657-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर कल तक करें स्व-गणना : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर कल तक करें स्व-गणना : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास और योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। डीसी ने बताया कि इस बार सरकार ने आधुनिक तकनीक के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा दी है। नागरिक 30 अप्रैल तक पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत डेटा की कानूनी सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की गई है। जानकारी को एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित सर्वर पर संग्रहित किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों की सूचीकरण व गणना जारी है। उन्होंने लोगों से जनगणना कर्मचारियों को सही व सटीक जानकारी देने का आग्रह किया। डीसी ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया में जनसहयोग से ही सटीक आंकड़े तैयार हो सकेंगे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X