सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Caterers are worried due to gas crisis, wedding bookings are affected.

Kaithal News: गैस संकट से कैटरर्स परेशान शादियों की बुकिंग पर असर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Caterers are worried due to gas crisis, wedding bookings are affected.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कैटरर्स की परेशानी बढ़ गई है। सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी रुकने से सबसे ज्यादा असर कैटरिंग कारोबार पर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि विवाह-शादी की बुकिंग प्रभावित हो रही हैं और 9 मार्च के बाद बुक किए गए सिलिंडर भी उपलब्ध नहीं हो रहे। सिलिंडर की डिलीवरी न होने से नाराज कैटरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीआरओ के माध्यम से डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की। कैटरिंग एसोसिएशन कैथल के उपप्रधान प्रदीप कुमार उर्फ टीटू, बाबूराम और अनिल गुलाटी ने बताया कि अचानक सप्लाई बंद होने से कैटरिंग का कारोबार संकट में आ गया है। प्रदीप कुमार ने कहा कि जो कॉमर्शियल सिलिंडर का कोटा उपलब्ध है, उसे विवाह-शादी कार्यक्रमों के लिए प्राथमिकता के आधार पर देना चाहिए।
कारोबारियों का कहना है कि एक ही किचन में भोजन तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर भेजना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे कार्यक्रमों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल आवश्यक संस्थानों और सेवाओं के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed