कलायत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य में विशेष राज्य व्यापी प्रचार अभियान 8 जून से 20 जून तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को गांव रामगढ़ पांडवा के राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। स्कूल प्राचार्य डाॅ. अश्विनी मंगला ने बताया कि स्कूल में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम समानांतर रूप से चलाए गए। कार्यक्रम के मुख्य विषय नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति, शिक्षा का अमृत काल, युवा शक्ति-विकसित भारत की शक्ति, डिजिटल भारत व विकसित हरियाणा, लाडो लक्ष्मी योजना, नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत और एक पेड़ मां के नाम आदि रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंगला ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बनाए गए अपने पोस्टर दिखाते प्रतिभागी बच्चे। स्कूल