{"_id":"6a32e27c4fa08f558f06ff7b","slug":"children-enjoyed-a-magic-show-at-the-summer-inspiration-camp-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151041-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समर प्रेरणा कैंप में बच्चों ने लिया मैजिक शो का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समर प्रेरणा कैंप में बच्चों ने लिया मैजिक शो का आनंद
विज्ञापन
मैजिक शो के दौरान मंच पर मौजूद जादूगर व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजौंद। रोहेड़ा रोड स्थित ज्ञान दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समर प्रेरणा कैंप के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिदिन नए-नए प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर मिल रहा है। विज्ञान और गणित से जुड़े रोचक प्रयोगों के जरिये बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। बुधवार को विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से स्कूल के एमडी कुलबीर दीक्षित की ओर से एक विशेष मैजिक शो का आयोजन कराया गया।
इस कार्यक्रम में राजौंद के प्रसिद्ध जादूगर बीके सम्राट ने कला का शानदार प्रदर्शन किया। मैजिक शो के दौरान उन्होंने कई शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दीं जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, आग से फूल बनाना, नोटों की बारिश, रस्सी को काटकर दोबारा जोड़ना और अध्यापक के हाथ से अंगूठी गायब करना जैसे रोचक प्रयोग शामिल रहे।
इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई करने, माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने के संदेश भी जादू के माध्यम से दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जादूगर ने कागज को जलाकर माला बनाई और विद्यालय के एमडी कुलबीर दीक्षित, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह और एसपीएसटीआई से विजय शर्मा का मंच पर सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक महिपाल, अन्नी, मनीराम, कारण, सतीश, अमित और सतपाल आदि मौजूद रहे।