{"_id":"6a6ce5f8272e6a341a06b5e2","slug":"complaints-have-been-lodged-with-the-department-five-times-yet-the-supply-of-dirty-and-foul-smelling-water-has-not-stopped-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153091-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 5 बार विभाग में दे चुके शिकायत, बंद नहीं हुई गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 5 बार विभाग में दे चुके शिकायत, बंद नहीं हुई गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई
विज्ञापन
गंदे पेयजल की आपूर्ति को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। नगर के वार्ड 2 और 3 में गंदे पानी की समस्या के लिए लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का दावा है कि पांच बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पाया। प्रदर्शन में शामिल महिला दर्शन, नीलकमल और पूनम आदी ने बताया कि सरकारी नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि उसे पीना तो दूर, उसे सुंघा भी नहीं जा सकता।
महिलाओं ने कहा कि समस्या तो पिछले काफी लंबे समय से बनी हुई है पर दो सप्ताह से तो यह समस्या भयावह रूप ले चुकी है। पूनम ने कहा कि नलों में जो पानी आता है, उसमें सीवर का पानी मिला होता है। पानी एकदम पीला, झागदार और बदबूदार है। यदि उसे एक बार सूंघ भी लिया जाए तो उल्टी आने को हो जाती है। मजबूरन लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
नीलकमल ने कहा कि गंदे पानी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। समस्या के बारे में वार्ड के लोग बार-बार विभाग के अधिकारियों को सूचित कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड निवासी जस्सी राणा ने कहा कि गंदे पानी के कारण पड़ोस के गांव सजूमा में हालात विकराल हो गए थे। कलायत में भी शायद प्रशासन इस बात का इंतजार कर रहा है कि गांव सजूमा जैसे हालात कलायत में बनें तभी सक्रिय होंगे। उनका कहना है कि प्रशासन और शासन लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करवा सकता तो उसे फेल ही कहा जाएगा।
विज्ञापन
पाइप लाइनें हो चुकींं बहुत पुरानी
वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं और उनमें सीवरेज का गंदा पानी मिल होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इस समस्या के लिए वार्ड के लोग पिछले दो सप्ताह में पांच बार विभाग के कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर जा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। इस वार्ड में सीवरेज भी हमेशा जाम रहते हैं जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक व सांसद ने वोट लेने के बाद अपने मतदाताओं की सुध तक नहीं ली कि वे किन हालात में जीवन यापन कर रहे हैं। जस्सी राणा ने कहा कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है और यदि इस बार भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड के लोग जनस्वास्थ्य विभाग में पक्का धरना लगा कर बैठ जाएंगे।
शिकायत संज्ञान में आई है और विभाग समस्या को दूर करने में लगा हुआ है। अतिशीघ्र वार्ड में पेयजल समस्या का निराकरण हो जाएगा।- रवि पूनिया, कनिष्ठ अभियंता, विभाग