फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug smugglers fled after ramming a police vehicle; one was shot in the leg during an encounter.

Kaithal News: पुलिस की गाड़ी काे टक्कर मार भागे नशा तस्कर, मुठभेड़ में एक की टांग में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers fled after ramming a police vehicle; one was shot in the leg during an encounter.
अस्पताल में आरोपी से पूछताछ करती पुलिस व अन्य। वीडियो
कैथल। जिले के फरल में सिरसा ब्रांच नहर पर वीरवार रात 11 बजे पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी संदीप की बाईं टांग में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ से पूर्व गाड़ी में सवार कुल पांच नशा तस्करों ने नाके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। कुल छह राउंड फायर हुए जिसमें चार राउंड पुलिस ने और दो राउंड फायर आरोपियों ने किए।
विज्ञापन

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि इसमें तीन आरोपियों अमित कुमार निवासी बढ़सीकरी कला, दीपक निवासी खेड़ी मसानियां, विशाल निवासी मटोर को मौके पर ही काबू कर लिया जबकि दो अन्य मटोर निवासी गुरदीप और गाड़ी चालक संदीप भाग गए। पीछा करने के दौरान पुलिस ने 15 से 20 मिनट बाद आरोपी गुरदीप को भी पकड़ लिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास वाहनों को रुकवा रहा है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल की टीम पहुंची तो टीम को देखकर आरोपी संदीप भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली एसआई प्रदीप कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से 48.35 ग्राम हेरोइन बरामद
डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि एसआई जयभगवान की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि काले रंग की महिंद्रा गाड़ी में सवार कुछ युवक गांव फरल क्षेत्र में हेरोइन बेचने आए हुए हैं और गांव से निकलकर घोड़ा पुली चौक होते हुए मटरवा खेड़ी की ओर जाएंगे। टीम ने घोड़ा पुली चौक फरल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद यह गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने लगा लेकिन गाड़ी सड़क किनारे खेत में उतरकर बंद हो गई।
इसके बाद वाहन में सवार युवक अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि 2 आरोपी भाग गए थे। बाद में पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की गाड़ी से तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से एक पॉलिथीन से 48.35 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऊंचे दामों पर बेचते थे नशा, कुल 11 प्राथमिकी दर्ज
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद हेरोइन पांचों साथियों की है और वे इसे खरीदकर विभिन्न क्षेत्रों में नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस नाका देखकर उन्होंने चालक संदीप को किसी भी कीमत पर भागने के लिए कहा था। इसके बाद उसने पुलिस की गाड़ी में जानबूझकर सीधी टक्कर मार दी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी संदीप पर चोरी और दुष्कर्म सहित पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी गुरदीप पर आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी, लड़ाई झगड़ा की तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी अमित पर दो और विशाल पर भी लड़ाई झगड़े की एक प्राथमिकी दर्ज है।

अस्पताल में आरोपी से पूछताछ करती पुलिस व अन्य। वीडियो

अस्पताल में आरोपी से पूछताछ करती पुलिस व अन्य। वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed