{"_id":"69a99cd3c37b36dfed07ab0f","slug":"controversy-over-rapper-badshah-s-new-song-tatihari-saharan-khap-sends-complaint-to-chief-minister-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपर बादशाह के नए गाने ‘टटिहरी’ पर विवाद: सहारण खाप ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत, इस सीन को मुद्दा बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपर बादशाह के नए गाने ‘टटिहरी’ पर विवाद: सहारण खाप ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत, इस सीन को मुद्दा बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत (कैथल)
Published by: Naveen
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार
खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकारी स्कूल और रोडवेज बसें हरियाणा की पहचान हैं। इनका उपयोग किसी भी अशोभनीय या संदिग्ध संदर्भ में करना नारी गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रैपर बादशाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटिहरी’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने के वीडियो में हरियाणा के सरकारी स्कूल की छात्राओं को वर्दी में दिखाने और हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ फिल्माए गए दृश्यों को लेकर अखिल भारतीय सहारण खाप ने कड़ी आपत्ति जताई है।
Trending Videos
खाप के प्रधान साधु राम कोलेखां और पूर्व प्रधान गुरनाम सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गाने के रैप में प्रयुक्त ‘घोड़ी बनाना’ जैसी शब्दावली को बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पत्र में कहा गया है कि स्कूल जाने वाली बेटियों के दृश्यों के साथ इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज में गलत संदेश देता है और प्रदेश की सांस्कृतिक छवि को नुकसान पहुंचाता है।
खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकारी स्कूल और रोडवेज बसें हरियाणा की पहचान हैं। इनका उपयोग किसी भी अशोभनीय या संदिग्ध संदर्भ में करना नारी गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। कई लोग हरियाणवी संस्कृति और बेटियों के सम्मान को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद पर बादशाह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।