सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No solution found for complaint of selling Panchayat soil

Kaithal News: पंचायती मिट्टी बेचने की शिकायत का नहीं मिला हल

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
No solution found for complaint of selling Panchayat soil
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। लघु सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में अब फरियादियों की संख्या घटने लगी है। इसका कारण लोगों को समाधान की बजाय आश्वासन मिलना बताया जा रहा है। वीरवार को आयोजित शिविर में भी गांव चुहड़ माजरा की पंचायती जमीन से मिट्टी उठाकर बेचने का मामला सामने आया, लेकिन इस बार भी इसका समाधान नहीं हो पाया। फिलहाल मामले में जांच की बात कही जा रही है।

बताया गया कि यह शिकायत पिछले शिविर में भी आई थी, लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा शिविर में पहुंचे फरियादी कप्तान सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि समाधान के नाम पर उन्हें केवल दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा हर बार जांच का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है। ऐसे में अब आम लोगों का भरोसा इन शिविरों से उठने लगा है। कई लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।
सिरटा गांव निवासी बिमला देवी ने बताया कि वह लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करना चाहती थीं, लेकिन फैमिली आईडी में आय 1.40 लाख रुपये दर्शाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह सीमा से कम नहीं हो सकती, इसलिए अप्रैल माह में ही आवेदन संभव होगा। चुहड़ माजरा निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि गांव की पंचायती जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठाकर बेची जा रही है। वह कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिविर में भी उन्हें दूसरी पार्टी के न आने का हवाला देकर वापस भेज दिया गया।
बिजली, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -गुरविंद्र सिंह, सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed