सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poultry farm manager and youth killed in two road accidents

Kaithal News: दो सड़क हादसों में पोल्ट्री फार्म मैनेजर और युवक की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Poultry farm manager and youth killed in two road accidents
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पोल्ट्री फार्म के मैनेजर और एक युवक की मौत हो गई। पहला हादसा राजौंद क्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरा हादसा गांव खुराना के पास हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोल्ट्री फार्म का मैनेजर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सिंहपुर का रहने वाला था।

राजौंद में बाइक की टक्कर से महाराजगंज निवासी 40 वर्षीय ओंकार की मौत हो गई। वह संतोख माजरा में रहकर एक पोल्ट्री फार्म में मैनेजर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार ओंकार रात को एक दुकान से बिल लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल को दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में गांव खुराना के पास सड़क हादसे में मलिकपुर निवासी करीब 23 वर्षीय फिरोज खान की मौत हो गई। फिरोज अपने एक दोस्त

के साथ बाइक पर सवार होकर मलिकपुर से कैथल शुगर मिल में काम पर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हादसे में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई।

10 साल से मैनेजर के पद पर कार्यरत था : सीता श्याम कॉलोनी, सफीदों (जिला जींद) निवासी नितिन गोयल ने राजौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म संतोख माजरा रोड, राजौंद पर स्थित है। सिंहपुर, महाराजगंज (यूपी) निवासी ओंकार पिछले करीब 10 वर्षों से वहां मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजौंद की एक दुकान से बिल लेने गया था। जब वह बिल लेकर वापस लौट रहा था, तभी राजौंद की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आए और ओंकार की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे राजौंद के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ही ओंकार ने दम तोड़ दिया। राजौंद थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दोस्त के साथ जा रहा था युवक

मलिकपुर निवासी समीर खान ने बताया कि फिरोज खान अपने दोस्त आमिर के साथ बाइक पर सवार होकर शुगर मिल में काम पर जा रहा था। जब उनकी बाइक गांव खुराना के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में फिरोज खान की मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार फिरोज शुगर मिल में काम करता था और देर शाम ड्यूटी के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed