{"_id":"6a6c2acb77a079fcdb05739b","slug":"major-action-by-kaithal-police-encounter-between-anti-narcotic-cell-and-smugglers-smuggler-sandeep-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में सिरसा ब्रांच नहर के पास मुठभेड़: पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे थे तस्कर, एक आरोपी गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथल में सिरसा ब्रांच नहर के पास मुठभेड़: पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे थे तस्कर, एक आरोपी गोली लगने से घायल
Fri, 31 Jul 2026 10:25 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:25 AM IST
सार
मुठभेड़ के बाद घायल तस्कर संदीप को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गांव फरल में सिरसा ब्रांच नहर के पास पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने और भागने के प्रयास के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
भागने की फिराक में थे तस्कर, पुलिस पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल की टीम को गांव फरल के पास सिरसा ब्रांच नहर के समीप संदिग्ध नशा तस्करों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वहां से भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल
पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई में मटौर गांव निवासी आरोपी संदीप की बाईं टांग में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी संदीप वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे और उसके साथियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार जारी, जांच में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद घायल तस्कर संदीप को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमेश ने बताया कि नशा तस्करों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने की नीयत से उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप घायल हो गया। सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई व गहन जांच जारी है।