{"_id":"6a85fe5e82c14ab05c0163cc","slug":"crowd-of-devotees-throng-the-evening-aarti-at-the-ancient-kapil-muni-tirtha-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153975-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में उमड़ी भक्ताें की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में उमड़ी भक्ताें की भीड़
Thu, 20 Aug 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संध्या आरती के समय यजमान संजय सिंगला के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्राचीन व धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरोवर तट पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कपिल मुनि महाराज की वंदना करते हुए विश्व शांति व सुख-समृद्धि की कामना की।
संध्या आरती में मुख्य यजमान हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पुजारी संजय गौतम के जरिये आरती की धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। आरती का शंखनाद होतेे ही पूरा तीर्थ परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर कपिल मुनि तीर्थ पर शीश नवाया।
संजय सिंगला ने कहा कि भगवान कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में शामिल होने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। आरती समापन पर सिंगला परिवार को श्री तीर्थ कमेटी की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी प्रधान राजू कौशिक, उपाध्यक्ष आर एस धानियां, पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी, प्रदीप राणा, अमित वाल्मीकि, जगदीश रायका, मा. कुलदीप भट्ट, मुकेश पाराशर, ज्योतिषाचार्य विशाल शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।