फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An hour of rain brought relief from the heat and left roads waterlogged.

Kaithal News: एक घंटे की बारिश से गर्मी से राहत मिली, जलमग्न हुईं सड़कें

Thu, 20 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
An hour of rain brought relief from the heat and left roads waterlogged.
जाट स्कूल के साथ वाली सड़क पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कई दिनों से उमस से बेहाल शहरवासियों को आखिरकार राहत मिल गई। बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज और आसमान में छाए घने बादलों के बीच हुई झमाझम बारिश ने फिजा पूरी तरह बदल दी। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से निजात दिलाई, वहीं शहर की प्रशासनिक तैयारियों की पोल भी खोल कर रख दी।

इस एक घंटे की बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को पानी से निकलकर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान ठंडी हवाओं का दौर भी चला। हवाओं की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी से परेशान बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed